"Geometry; is the branch of mathematics in which we study about the properties of point, line, plane, distance, angle, surface, curve, shape, size and relative position of figures."
"ज्यामिति; गणित की वह शाखा है जिसमें हम बिन्दु, रेखा, समतल, दूरी, कोण, सतह, वक्र, आकृति, आकार और सम्बंधित स्थिति की विशेषताओं के बारे में अध्ययन करते हैं ।"
COORDINATE GEOMETRY
"निर्देशांक ज्यामिति; ज्यामिति की वह शाखा है जिसमें हम संख्याओं के क्रमित युग्म (निर्देशांक) की सहायता से किसी एक बिन्दु की स्थिति का अध्ययन करते हैं ।"
✓ In Coordinate Geometry; the coordinate plane frames into four quadrants by two lines perpendicular to each-other. These two perpendicular lines are called axes. Horizontal line is called X-axis and vertical line is called Y-axis. The point of intersection of these axes is called Origin. It has coordinates (0,0).
निर्देशांक ज्यामिति में; निर्देशांक तल एक दुसरे पर लम्बवत् दो रेखाओं द्वारा चार चतुर्थांशों में विभक्त रहता है । ये दोनों रेखाएं निर्देशांक्ष कहलाती हैं । क्षैतिज रेखा को X-अक्ष तथा ऊर्ध्वाधर रेखा को Y-अक्ष कहते हैं । इन दोनों रेखाओं के प्रतिच्छेदन बिन्दु को मूलबिंदु कहा जाता है । जिसके निर्देशांक (0,0) होते हैं ।
✓ The X-axis to the right and left of the Origin is positive and negative respectively.
मूलबिंदु से दायीं तरफ X-अक्ष का मान धनात्मक तथा बायीं तरफ ऋणात्मक होता है ।
✓ The Y-axis above and below the Origin is positive and negative respectively.
मूलबिंदु से ऊपर की तरफ Y-अक्ष का मान धनात्मक तथा नीचे की तरफ ऋणात्मक होता है ।
✓ A point has coordinates in terms of x & y, where x value is the position of point with reference to the X-axis while y value is the position of point with reference to the Y-axis.
किसी बिन्दु के निर्देशांक x तथा y में होते हैं , जहाँ x का मान X-अक्ष के संदर्भ में किसी बिन्दु की स्थिति को जबकि y का मान Y-अक्ष के संदर्भ में किसी बिन्दु की स्थिति को दर्शाता है ।
✓ x value is called abscissa and y value is called ordinate.
x के मान को भुज तथा y के मान को कोटि कहते हैं ।
✓ For any point on X-axis, its ordinate is always zero and so the coordinates of any point on X-axis are (x,0).
X-अक्ष पर किसी बिन्दु क लिए उसके कोटि का मान शून्य होता है ; अतः X-अक्ष पर उस बिन्दु के निर्देशांक (x,0) होते हैं ।
✓ For any point on Y-axis, its abscissa is always zero and so the coordinates of any point on Y-axis are (0,y).
Y-अक्ष पर किसी बिन्दु क लिए उसके भुज का मान शून्य होता है ; अतः Y-अक्ष पर उस बिन्दु के निर्देशांक (0, y) होते हैं ।
TOPICS

No comments:
Post a Comment