✓ LINE : A straight path which have no starting and no ending point is called line.
रेखा : वह सीधा पथ जिसमें ना तो आरंभिक ना अंतिम बिन्दु होता है, रेखा कहलाता है ।
✓ LINE SEGMENT : A straight path which have both starting and ending point is called line segment.
रेखाखण्ड : वह सीधा पथ जिसमें दोनों आरंभिक और अंतिम बिन्दु होते हैं, रेखाखण्ड कहलाता है ।
✓ RAY : A straight path which have either starting or ending point is called ray.
किरण : वह सीधा पथ जिसमें या तो आरंभिक या अंतिम बिन्दु होता है, किरण कहलाता है ।
-: ANGLES AND THEIR TYPES :-
✓ ANGLE : An angle is the figure formed by two rays meet at a common point or start from a common point. The symbol of angle is '∠'.
जब दो किरणें किसी एक बिन्दु से शुरू होती हैं या किसी एक बिन्दु पर मिलती हैं तो कोण बनाती हैं । कोण का प्रतीक '∠' होता है ।
✓ REFLEX ANGLE : "An angle whose measure is more than 180° and less than 360°, is called reflex angle."
An angle has three parts one vertex and two sides. Two rays which form an angle is called side and both rays meet at a common point is called vertex.
किसी भी कोण के तीन भाग एक शीर्ष और दो भुजाएं होते हैं । जो किरणें कोण बनाती हैं भुजाएं कहलाती हैं तथा दोनों किरणें जिस बिन्दु पर मिलती हैं या जिस बिन्दु से शुरू होती हैं उसे शीर्ष कहते हैं ।
-: TYPES OF ANGLES :-
✓ ZERO ANGLE : "An angle whose measure is 0°, is called zero angle."
वह कोण जिसका मान 0° होता है, शून्य कोण कहलाता है ।
✓ACUTE ANGLE : "An angle whose measure is more than 0° and less than 90°, is called acute angle."
वह कोण जिसका मान 0° से अधिक और 90° से कम होता है, न्यूनकोण कहलाता है ।
✓ RIGHT ANGLE : "An angle whose measure is 90° called right angle."
वह कोण जिसका मान 90° होता है, समकोण कहलाता है ।
✓ OBTUSE ANGLE : "An angle whose measure is more than 90° and less than 180⁰, is called obtuse angle."
वह कोण जिसका मान 90° से अधिक और 180⁰ से कम होता है, अधिककोण कहलाता है ।
वह कोण जिसका मान 180⁰ से अधिक और 360° से कम होता है, वृहतकोण कहलाता है ।
वह कोण जिसका मान 360° होता है, सम्पूर्णकोण कहलाता है ।
(𝜃 = 360°)
-: PAIR ANGLES :-
✓COMPLEMENTARY ANGLES : "When the sum of two angles is 90°, is called complementary angles."
जब दो कोणों का योग 90° होता है, पूरककोण कहलाते हैं ।
✓SUPPLEMENTARY ANGLES : "When the sum of two angles is 180°, is called supplementary angles."
जब दो कोणों का योग 180° होता है, सम्पूरककोण कहलाते हैं ।
✓ADJACENT ANGLES : "Angles with a common vertex and one common side are called adjacent angles."
वे कोण जिनमें एक उभयनिष्ठ शीर्ष और एक उभयनिष्ठ रेखा होती है, आसन्नकोण कहलाते हैं ।
✓ VERTICALLY OPPOSITE ANGLES : "Two angles that have a common vertex and opposite to each other formed by intersection of two lines, are called vertically opposite angles."
Two vertically opposite angles are always equal.
वे कोण जो दो भुजाओं के प्रतिच्छेदन द्वारा बनते जिनमें एक उभयनिष्ठ शीर्ष होता है तथा जो एक दूसरे के विपरीत होते हैं, शीर्षाभिमुख कोण कहलाते हैं ।
✓ALTERNATE INTERIOR ANGLES : "When two parallel lines are intersected with transversal line then angles formed inner sides of the parallel lines but opposite sides of transversal line, are called alternate interior angles."
जब दो समानांतर रेखाओं को कोई तिर्यक रेखा प्रतिच्छेद करती है तो समानांतर रेखाओं के आंतरिक एवं तिर्यक रेखा के विपरीत पक्षों पर बनने वाले कोण वैकल्पिक आतंरिक कोण कहलाते हैं ।
✓ALTERNATE EXTERIOR ANGLES : "When two parallel lines are intersected with transversal line then angles formed outer sides of the parallel lines but opposite sides of transversal line, are called alternate exterior angles."
जब दो समानांतर रेखाओं को कोई तिर्यक रेखा प्रतिच्छेद करती है तो समानांतर रेखाओं के आंतरिक एवं तिर्यक रेखा के विपरीत पक्षों पर बनने वाले कोण वैकल्पिक बाह्य कोण कहलाते हैं ।
✓CORRESPONDING ANGLES : "When two parallel lines are intersected with transversal line then then two angles formed like one inner side and second outer side of the parallel lines but same side of transversal line, are called corresponding angles."
जब दो समानांतर रेखाओं को कोई तिर्यक रेखा प्रतिच्छेद करती है तो एक कोण समानांतर रेखाओं के आतंरिक पक्ष तथा दूसरा कोण बाहरी पक्ष पर हो लेकिन दोनों कोण तिर्यक रेखा के एक ही तरफ हो, संगत कोण कहलाते हैं ।
-: CURVE AND POLYGONS :-
✓ CURVE : "A Curve is non-straight line."
वक्र : टेढ़ी - मेढ़ी रेखा वक्र कहलाती है ।
It has two types : Open Curve & Close Curve.
✓ OPEN CURVE : "An Open Curve is a curve whose starting and ending points are different."
खुला वक्र : वह वक्र जिसका आरंभिक और अंतिम बिन्दु अलग-अलग होता है, खुला वक्र कहलाता है ।
✓ CLOSE CURVE : "A Close Curve is a curve whose starting and ending points are same."
बंद वक्र : वह वक्र जिसका आरंभिक बिन्दु ही उसका अंतिम बिन्दु होता है, बंद वक्र कहलाता है ।
✓ POLYGON : "Polygon is a simple close curve made up of straight lines."
बहुभुज : वह बंद वक्र जो सीधी रेखाओं से मिलकर बना होता है, बहुभुज कहलाता है ।
➤ Polygon according to Angle : Concave Polygon & Convex Polygon.
✓ CONCAVE POLYGON : "A Concave Polygon is a polygon in which at-least one of the interior angles is more than 180°.
अवतल बहुभुज : वह बहुभुज जिसमें कम से कम एक आतंरिक कोण 180° से अधिक होता है, अवतल बहुभुज कहलाता है ।
✓ CONVEX POLYGON : "A Convex Polygon is a polygon in which each of the interior angles is less than 180°."
उत्तल बहुभुज : वह बहुभुज जिसमें सभी आतंरिक कोण 180° से कम होते हैं, उत्तल बहुभुज कहलाता है ।
➤ Polygon according to Shape : Regular Polygon & Irregular Polygon.
✓ REGULAR POLYGON : "A Regular Polygon is a polygon in which all sides and all angles are equal."
नियमित बहुभुज : वह बहुभुज जिसमें सभी भुजाएं और सभी कोण बराबर होते हैं, नियमित बहुभुज कहलाता है ।
✓ IRREGULAR POLYGON : "A Irregular Polygon is a polygon in which sides and angles are not equal."
अनियमित बहुभुज : वह बहुभुज जिसमें सभी भुजाएं और सभी कोण बराबर नहीं होते हैं, अनियमित बहुभुज कहलाता है ।
➤ Polygon according to Side : Triangle, Quadrilateral, Pentagon, Hexagon, Heptagon, Octagon, Nonagon, Decagon, N-sidegon.















No comments:
Post a Comment